फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू : फीस वृद्धि के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि, छात्रावास और अन्य समस्याओं को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र नेता हरिकेश ढांडा ने बताया कि विवि प्रशासन ने उन्हें विवि से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इसके बाद भी विद्यार्थी मांगों के लेकर धरने पर बैठे रहे। छात्र नेता व विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वे धरने से नहीं उठेंगे। वहीं धरने के दूसरे दिन वकील धरने पर समर्थन देन पहुंचे और विद्यार्थियों की मांगों का जायज बताया। वहीं विवि प्रशासन की ओर से प्रो. संजीव कुमार, प्रो. संदीप राण विद्यार्थियों को आश्वासन दिया की उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र नेता ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले दो वर्षों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में बेतहाशा वृद्धि की है, जो प्रदेश के अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों की तुलना में 4 से 5 गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें