फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू ने विद्यार्थियों के लिए नई बस का किया लोकार्पण

विज्ञापन
जीजेयू में नई बस का लोकार्पण करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नई 40 सीटर बस खरीदी है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने वीरवार को इस बस का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह बस उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 34 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई यह बस विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने में सुविधा प्रदान करेगी और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मुकेश कुमार शर्मा, कुलपति के ओएसडी डॉ. तेजपाल सिंह चुंडावत, उपकुलसचिव शिवदयाल रंगा और अधीक्षक सतपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें