गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सभी हॉस्टल 18 अप्रैल से बंद हो जाएंगे। विद्यार्थियों को 18 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पीएचडी स्कॉलर्स को भी हॉस्टल खाली करने होंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित करते हुए ऑनलाइन कक्षाएं ही लगाने के निर्देश दिए थे।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की ऑफलाइन कक्षाएं फिर ऑनलाइन माध्यमों से लगेंगी। सभी ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित करने के निर्देश विश्वविद्यालय ने जारी कर दिए हैं। कुलपति प्रो. समर सिंह ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। वहीं, हॉस्टलों सहित पूरे कैंपस को सैनिटाइज किया जा रहा है। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को भी जल्द ही हॉस्टल खाली करने होंगे। इसके लिए शनिवार को बैठक कर आदेश जारी कर दिए जाएंगे।