हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से संबद्ध डिग्री काॅलेजाें ने मर्सी चांस की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। कुछ विद्यार्थियों की ओर से तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। उन्हें आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्पेशल मर्सी चांस का फाॅर्म भरने का मौका देने की विश्वविद्यालय से मांग की गई थी, जिससे वे अपनी डिग्री को पूरा कर सकेंगे। कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि पहले से निर्धारित फीस व नियमों के साथ ऑनलाइन पोर्टल को 31 मार्च तक खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षा, नियमित विद्यार्थियों के साथ ही मई/जून, 2023 में आयोजित की जाएगी।