फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अच्छी शिक्षा दो और बुजुर्गों की सेवा करों : कंवर साहेब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। जहां सत्य और प्रेम है वहीं परमात्मा का वास है, जिस भूमि पर संतों के चरण पड़ते हैं वो भूमि स्वर्ग के समान है और सतनाम के सौदे से बढ़कर कोई नफा नहीं है। बच्चों को अच्छी शिक्षा दो और बुजुर्गों की सेवा करों यह सत्संग वचन सतगुरु कंवर साहेब ने राधास्वामी आश्रम में कहे।
विज्ञापन

कंवर साहेब ने बताया कि सत्संग आठ साल के बच्चे से लेकर साठ साल के बुजुर्ग के लिए सबसे उत्तम औषधि है, जो हर व्याधि का इलाज है। उन्होंने कहा कि त्याग, तप, परिश्रम के बिना भक्ति नहीं हो सकती। त्याग और तप के बिना दया और प्रेम नहीं पनपते। परिश्रम किए बिना सत्य को नहीं खोजा जा सकता। सुख-दुख कभी खत्म नहीं होंगे ये चलते ही रहेंगे। जो इनके फेर में फंस जाता है वो इस चोले को व्यर्थ कर लेता है और जो इसमें समभाव रखना सिख जाता है वो इस चोले को सार्थक कर जाता है। उन्होंने कहा कि संत सतगुरु परमात्मा का ही रूप हैं। इंसान जैसी शक्तियां किसी के पास नहीं हैं लेकिन इन शक्तियों की पहचान सतगुरु ही कराता है। सत्संग जीवन बदलता है और ये तभी सम्भव होगा जब आप सत्संग के वचन पर अमल करोंगे। पहले अपना सामाजिक जीवन ऊपर उठाओ तभी अध्यात्म ऊपर उठेगा। घरों में प्यार, प्रेम, शांति बनाए रखों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें