फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्लैट में बेटियों का परचम, ईरा ने 21वीं, लजल ने 41वीं और अनवी ने 105वीं रैंक हासिल की

विज्ञापन
क्लैट में टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते डाॅ. राजकुमार  नरवाल  व अशोक हुड्डा 
विज्ञापन
हिसार। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 में हिसार की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ईरा सिंह ने ऑल इंडिया 21वीं रैंक, लजल ने 41वीं रैंक हासिल की है। लजल ने ओबीसी कैटेगरी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अनवी ने 105वीं रैंक हासिल कर सफलता की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्रॉस एंड क्लाइंब एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजकुमार नरवाल व निदेशक अशोक हुड्डा ने बताया कि संस्थान के 27 विद्यार्थियों ने क्लैट 2026 में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की है, जिससे उनका देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिला तय है। पिछले वर्ष भी संस्थान के 60 विद्यार्थियों का टॉप शिक्षण संस्थानों में चयन हुआ था।
सबसे जरूरी है लक्ष्य तय करना : ईरा
छात्रा ईरा सिंह ने बताया कि आर्ट्स या कॉमर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता, सबसे जरूरी है लक्ष्य तय करना। हर विषय के लिए समय निर्धारित होना चाहिए। 7 से 9 घंटे की नियमित पढ़ाई से भी सफलता हासिल की जा सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है, इसके लिए योग और हल्की कसरत करनी चाहिए। वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद कॉरपोरेट क्षेत्र में जाना चाहती हैं।
विज्ञापन

रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई की
छात्रा लजल ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें करिअर चुनने की पूरी आजादी दी। वह रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। लजल का लक्ष्य भी एनएलयू से एलएलबी करने के बाद कॉरपोरेट सेक्टर में जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें