फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। युवती ने हिसार निवासी युवक पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका कई बार गर्भपात भी करवाया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मार्च 2018 को उसकी मुलाकात हिसार के एक गांव निवासी युवक से हुई। कुछ दिन बातचीत के बाद आरोपी उसे एक जगह ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया व कई बार गर्भपात करवाया। पीड़िता ने जब उसे शादी करने को कहा तो आरोपी ने कहा कि उसकी सगाई हो चुकी है। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे व उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी उसके वेतन से प्रतिमाह 10 हजार रुपये भी लेता था, कहता था कि उसके लिए नया घर बना रहा है। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें