फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खुद को बैंक कर्मी बता युवती ने शिक्षक से ऐंठे 9.44 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

सातरोड गांव के स्कूल में कार्यरत अध्यापक संदीप कुमार को लोन देने के बहाने एक युवती ने खुद को बैंक कर्मी बताकर 9,44,102 रुपये हड़प लिए। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने सोनिया, रिश कुमार, वीरेंद्र, विकास और कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जींद के झमोला निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा कुरुक्षेत्र में है। मार्च 2023 में एक युवती की कॉल आई। उसने खुद को बैंक कर्मचारी सोनिया बताया। उसने पूछा कि क्या आपको लोन की जरूरत है। इस पर संदीप ने कहा कि उसे साढ़े 5 लाख का लोन चाहिए। सोनिया ने एक महीने की सैलरी की स्लिप देने को कहा। मोबाइल पर सैलरी स्लिप भेज दी। इसके बाद रिश कुमार का फोन आया। उसने खुद को लोन शाखा से बताया और कहा कि 15 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन आया है। संदीप ने कहा कि उसने साढ़े 5 लाख रुपये का लोन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद 30 मार्च 2023 को संदीप के खाते में 14,94,101 रुपये डाले गए। इस पर रिश कुमार से बात हुई तो उसने कहा बैंक की क्लोजिंग चल रही है। एक-दो दिनों में ज्यादा आई राशि वापस बैंक की ओर से ले ली जाएगी। इसके बाद वीरेंद्र सिंह का फोन आया, उसने कहा कि एक लड़का आएगा, उसको दो चेक साइन करके दे देना। 6 अप्रैल विकास नाम का लड़का आया और 4,94,102 रुपये और 4,50,000 रुपये राशि भर हस्ताक्षर कर उसे दो चेक दे दिए। अगले दिन बैंक से कॉल आई कि आपका चेक किसी जितेंद्र कुमार के खाते में लगाया जा रहा है, उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बावजूद उसके खाते से 14 मार्च को 4,94,102 रुपये और 15 अप्रैल को 4,50,000 रुपये कट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें