फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: रोडवेज की बस में छात्रा से छेड़छाड़, अधेड़ उम्र के शख्स की हुई जमकर धुनाई, फिर ले गए पुलिस चौकी

Wed, 02 Jul 2025 09:55 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

हरियाणा रोडवेज की बस में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की की बगल में बैठा शख्स छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा जिसके बाद लड़की घबराकर रोने लगी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बस में छात्रा से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से हिसार आ रही हरियाणा रोडवेज की बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को रोते देखकर उससे परेशानी पूछी। छात्रा ने तब पूरी बात बताई। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। सवारियों की मदद से ड्राइवर और कंडक्टर ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस के आने से पहले कुछ सवारियों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की।

विज्ञापन


अधेड़ उम्र के शख्स ने छात्रा से की छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार, एक छात्रा चंडीगढ़ से हिसार की बस में सफर कर रही थी। छात्रा हिसार में एग्जाम देने जा रही थी। बस जब जींद के नरवाना बस स्टैंड पर पहुंची तो एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसमें सवार हुआ जो छात्रा की बगल वाली सीट पर बैठ गया। कुछ ही देर में आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसने छात्रा को गलत इरादे के साथ छुआ जिसके बाद घबराई हुई छात्रा रोने लगी। 

विज्ञापन

ड्राइवर पुलिस चौकी ले गया बस 

बस कंडक्टर ने जब लड़की को रोते देखा तो पास जाकर कारण पूछा। छात्रा ने फिरी पूरी आपबीती बताई। कंडक्टर ने इसकी सूचना तुरंत बस ड्राइवर को दी। इस दौरान आरोपी ने बस से उतरने का प्रयास किया लेकिन कंडक्टर व सवारियों ने बस की खिड़की बंद कर उसे बस से उतरने नहीं दिया और बस को बरवाला पुलिस चौकी के सामने ले जाकर रोका जहां पहले से ही पुलिसकर्मी मौजूद थे। 

आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी 

आरोपी को बस से नीचे उतारकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने आरोपी की धुनाई भी की। छात्रा ने कहा कि बुधवार को ही उसकी परीक्षा है। वह थाने में शिकायत दर्ज करवाने गई तो उसका पेपर छूट जाएगा। आरोपी ने भीड़ के समक्ष हाथ जोड़कर छात्रा से माफी मांगी और भविष्य में किसी महिला के प्रति इस तरह का व्यवहार न करने की कसम खाई। छात्रा की ओर से पुलिस में शिकायत न दिए जाने पर आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: किन्नरों की गाड़ी के ड्राइवर का कत्ल, गले पर मिले निशान, किराए के कमरे में पड़ी थी लाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें