फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में लाडो, लिंगानुपात में पिछड़ा उकलाना ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश सहारण
विज्ञापन

हिसार। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत करने वाले हरियाणा प्रदेश में अब लाडो खतरे में नजर आ रही हैं। जिले में कुछ स्थानों को छोड़ ज्यादातर में लिंगानुपात लगातार गिर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल जुलाई तक लड़कों के मुकाबले कम लड़कियों ने जन्म लिया है। जिले में मिर्चपुर ब्लॉक में 1000 लड़कों की तुलना में 1115 बेटियां हैं। वहीं उकलाना खंड सबसे फिसड्डी रहा। यहां लिंगानुपात मात्र 840 है।
जिले की बात करें तो जुलाई माह तक 1000 लड़कों पर 908 बेटियां हैं। जबकि पिछले साल 925 बेटियां थीं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, भ्रूण लिंग जांच की सूचना देने पर सरकार की ओर से एक लाख रुपये का इनाम दिया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रभु दयाल ने बताया कि समय-समय पर लिंगानुपात के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। लोगों को बताया जाता है कि बेटा-बेटी एक समान हैं। अभी तक उकलाना ब्लॉक में लिंगानुपात कम है। उकलाना सीएचसी के अंतर्गत आने वाली एएनएम गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में जागरूकता के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

ब्लॉक वाइज आंकड़े
सीएसपी लिंगानुपात
मिर्चपुर 1115
सीसवाल 1053
खांड़ाखेड़ी 1012
सिसाय 957
मंगाली 942
बरवाला 940
सोरखी 924
आर्यनगर 922
उकलाना 840
उकलाना खंड में जुलाई तक पैदा हुए बच्चे
सीएचसी लड़का लड़की
शंकरपुरा 02 00
साहू 20 07
चमारखेड़ा 27 12
खैरी 36 17
नया गांव 13 07
बुड़ाखेड़ा 34 21
प्रभुवाला 39 25
कुंभाखेड़ा 12 08
कुंदनपुरा 08 06
किरमारा 25 19
भैणी बादशाहुपर 17 13
पाबड़ा प्रथम 27 23
किनाला 20 16
हसनगढ़ 23 19
पाबड़ा द्वितीय 24 19
एक लाख रुपये का मिलता है इनाम
डॉ. प्रभु दयाल ने बताया कि लिंग भ्रूण जांच करने वालों का सूचना देने पर सरकार द्वारा एक लाख रुपये का इनाम दिया जा रहा है। जो इस बारे में सूचना देता है उसकी नाम और पता गुप्त रखा जाता है। आरोपी के पकड़े और एफआईआर दर्ज होने के बाद एक लाख रुपये सूचना देने वाले को दे दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इस साल कर चुके हैं तीन रेड
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस साल अभी तक तीन जगह भ्रूण लिंग जांच की सूचना पर रेड मारी जा चुकी हैं। विभाग की तरफ से एक रेड पंजाब के बठिड़ा और दूसरी मोगा में की गई थी। तीसरी रेड हांसी के एक निजी अस्पताल में की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें