हांसी। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने आम जनता से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक होने के नाते किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए किरायेदार व नौकरों के वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है।
पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि घरों में रह रहे किरायेदारों, फैक्टरी, होटल, ढाबा इत्यादि पर काम कर रहे व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के लोग बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराधों को अंजाम देकर भाग जाते हैं। उनका रिकॉर्ड न तो मकान मालिक, ढाबा व होटल मालिक के पास होता व न ही पुलिस के पास होता है। अगर पुलिस के रिकॉर्ड में पहले से जानकारी हो तो पुराने अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने में आसानी हो जाती है। किरायेदार व नौकर का सत्यापन करवाने से आपको पता लग जाता है कि यह व्यक्ति जो आपके पास किरायेदार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी व्यापारिक संस्थान, उद्योग संस्थान, फैक्टरी, होटल, ढाबा रेस्टोरेंट व ठेकेदार के पास जितने भी कर्मचारी हैं। उनका वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें। इनका रिकॉर्ड संबंधित थाना, चौकी में जमा करवाएं।