फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गीता भारती ने संभाला मंडलायुक्त का कार्यभार

विज्ञापन
मंडलायुक्त गीता भारती
विज्ञापन
हिसार। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गीता भारती ने बुधवार को हिसार रेंज के मंडलायुक्त पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने उनका स्वागत किया। मंडलायुक्त ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


गीता भारती का प्रशासनिक क्षेत्र में काफी लंबा अनुभव है। वे इससे पहले हरियाणा सरकार के होम-1 और होम-2 विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इसके अतिरिक्त, अंबाला डिवीजन की कमिश्नर, हिसार डिवीजन की कमिश्नर, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में निदेशक, फूड एंड सप्लाई, पब्लिक वर्क्स, पब्लिक हेल्थ और शिक्षा विभागों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। इसके अलावा, वे एडीसी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और एस्टेट ऑफिसर जैसे फील्ड पदों पर भी रही हैं। इस अवसर पर हिसार मंडलायुक्त के विशेष कार्याधिकारी जगदीप सिंह, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें