फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुधीर के शतक से शान से जीती जीसी हीरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सरसाना खेल कॉम्प्लेक्स में रविवार को 6 एएम स्ट्राइकर्स और जीसी हीरोज के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में जीसी हीरोज ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। नाबाद 153 रन बनाने वाले सुधीर बिश्नोई को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 एएम स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाजी देवेश बिना खाता खोले प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान मोहन का शिकार बने। इसके बाद संदीप तिवारी भी सस्ते में लौट गए। बाद में विनीत नैन और चेतन (59) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। विनीत नैन को 87 रन के निजी स्कोर पर संजू खान ने आउट किया। स्ट्राइकर्स की ओर से अंतिम ओवर्स में बबलू (52) ने तेज खेले हुए टीम का स्कोर 246 रन तक पहुंचा दिया। जीसी हीरोज की ओर से सुशील नैन ने दो, मोहन व संजू ने एक-एक विकेट लिया।

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी जीसी हीरोज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शमशेर मात्र एक रन और सुरेश 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुधीर बिश्नोई और सुशील नैन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी हुई। सुधीर एक छोर पर डटे रहे। बाद में कुलदीप (32) का साथ मिला। सुधीर ने मात्र 51 गेंदों पर 10 छक्कों और 19 चौकों की मदद से नाबाद 153 रन बनाते हुए 13 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि सुधीर ने पिछले तीन मैच में तीन शतक लगाए हैं। 6 एएम स्ट्राइकर्स की ओर से चेतन, विनीत, संदीप, सुमित और अमित ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें