हिसार। चौधरीवास के मेघराज क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में जीसी हीरोज ने हिसार एवेंजर्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। राज जांगड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हिसार एवेंजर्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से रोबिन सहरावत ने सर्वाधिक 82 रन की पारी खेली। इसके अलावा रवि ने 28, मनोज ने 20 रन का योगदान दिया। जीसी हीरोज की ओर से संजू खान, परविन्दर दलाल, मनदीप, संदीप ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसी हीरोज ने तेज शुरुआत की। संदीप तिवारी और राज जांगड़ा ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। संदीप के 34 रन बनाकर आउट होने के बाद प्रदीप नाडु मैदान पर आए और राज के साथ टीम का स्कोर 91 रन तक पहुंचाया। राज जांगड़ा ने 46 रन बनाए। टीम की ओर से प्रदीप 34 रन बनाकर आउट हुए। बाद में परविन्दर और कप्तान मोहन ने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी की। परविन्दर ने 19 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 34 रन व मोहन ने मात्र 6 गेंद पर दो गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 15 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। हिसार एवेंजर्स की ओर से मनोज शर्मा ने दो, डॉ. सज्जन और संदीप ने एक-एक विकेट लिया।