फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गैस की तंगी...गांवों में आपूर्ति ठप, सिलिंडर के लिए 40 किमी दूर से उपभोक्ता पहुंचे शहर

Sat, 28 Mar 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिरसा की एक गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में बैठे लोग। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की गंभीर किल्लत के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को शहर की गैस एजेंसियों के बाहर सुबह 6 बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं जो शाम तक जारी रही। गर्मी में लोग 4 से 5 घंटे तक लाइन में खड़े रहे, जिससे कई की हालत खराब हो गई। कई उपभोक्ता सुबह से इंतजार करने के बावजूद देर शाम तक सिलिंडर प्राप्त नहीं कर सके।
विज्ञापन

गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 20 से 40 किलोमीटर दूर से शहर आए ग्रामीण लछमण दस और जगदेव सिंह ने बताया कि गांव पनिहारी और कुरंगावाली में पिछले कई दिनों से सिलिंडर वितरण बंद है जिसके चलते उन्हें शहर आकर लाइन में लगने की मजबूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें