फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जेसीबी व 16 ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से उठाया कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद नगर निगम का सफाई अभियान दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान 3 जेसीबी व 16 ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से कचरे का उठान किया गया। इनमें से 1 जेसीबी व 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली एक दिन के लिए किराये पर ली गई थी। दूसरे दिन निगम ने शहर से 64 ट्रॉली कचरे का उठान किया।
विज्ञापन

बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 19 अक्तूबर को काम बंद कर हड़ताल पर चले गए थे। 29 अक्तूबर को कर्मचारियों की मांगें मानने के बाद हड़ताल समाप्त हुई। इस दौरान 11 दिनों तक शहर से कचरे का उठान नहीं हुआ और इस अवधि में शहर में करीब 2 हजार टन कचरे के ढेर लग गए। हालांकि हड़ताल खत्म होने के बाद यूनियन ने दावा किया था कि वह तीन दिन में शहर को साफ-सुथरा बना देंगे।
प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चार चक्कर किए निर्धारित
चूंकि शहर में बड़ी तादाद में कचरा फैला हुआ है। इसे देखते हुए दूसरे दिन सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कम से कम 4 चक्कर निर्धारित किए गए ताकि कचरे का जल्द से जल्द उठान हो सके। उधर 12 दिन बाद सोमवार को घरों से कचरे का उठान हुआ। कचरा उठान के लिए सुबह ही निगम की गाड़ियां अपने-अपने एरिया के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

अभी भी शहर में फैला कचरा
दो दिन अभियान के चलने के बाद भी शहर में पूरी तरह से कचरे का उठान नहीं हो सका है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार शाम तक नगर निगम कार्यालय व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री आवास रोड पर ही जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए थे। इसके अलावा राजगढ़ रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में अभी भी काफी कचरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार के एरिया में भी अभी कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य मार्गों से कचरा उठने में एक दिन का और समय लगेगा। मगर कॉलोनियां के अंदर भी काफी कचरा पड़ा है। उसे उठाने के लिए दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
-राजकुमार, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें