फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा डलवाने के आरोपी एसआई राजेश का पलवल तबादला

Sat, 20 May 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट में दुकानों के आगे कचरा डलवाने के आरोपी सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश का तबादला हिसार से पलवल कर दिया है। शुक्रवार को शहरी निकाय मंत्रालय की ओर निर्देश जारी किए गए हैं।       
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट में सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता का पुतला जलाने वाले छह व्यापारियों की दुकानों के आगे सफाई कर्मचारियों ने कचरा डाल दिया था। दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों से पूछताछ की तो इन लोगों ने बताया कि उन्हें तो सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश ने आदेश दिए थे। अब राजेेश को किसने आदेश दिए, यह उन्हें जानकारी नहीं। इस मामले को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया था। बाद में दो दिन व्यापारियों ने सांकेतिक धरना दिया। निगम के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत कुलहड़िया और एक्सईएन रामजीलाल ने धरनास्थल पर जाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया था। 
     
निगम आयुक्त अशोक बंसल ने इस मामले में एसआई राजेश के अलावा को दो सफाई कर्मचारियों सहित कुल तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इसमें इन लोगों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आया था। शुक्रवार को मुख्यालय की ओर से आदेश आए। निगम के एसआई राजेश का तबादला हिसार से पलवल कर दिया गया है। निगम की ओर से कचरा प्रकरण को जोड़कर देखा जा रहा है। हिसार में एसआई राजकुमार को भेजा गया है।      
विज्ञापन


दो जेई भी हुए ट्रांसफर   
जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार का ट्रांसफर हिसार से सोनीपत नगर निगम में किया गया है। जेई प्रवीण कुमार का ट्रांसफर हांसी से नरवाना में किया गया है। शहरी स्थानीय निदेशालय की ओर से यह आदेश शुक्रवार को जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें