फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गंगवा-कैमरी रोड कम ऊंचाई वाला अंडरपास करेगा राह आसान

विज्ञापन
गंगवा-कैमरी रोड से गुजर रही रेललाइन, जहां एलएचएस बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
हिसार। गंगवा को कैमरी गांव से जोड़ने वाले रोड से गुजर रही रेललाइन पर लिमिटेड हाइट सब-वे (एलएचएस) के निर्माण के लिए ड्राइंग (जीएडी) तैयार की जाएगी। रेलवे और बीएंडआर की रिपोर्ट के आधार पर बीएंडआर इस ड्राइंग को तैयार करवाएगा।
विज्ञापन

गंगवा से कैमरी गांव को जोड़ने के लिए सड़क बनाई गई है, जो करीब 33 फीट चौड़ी है। इस सड़क से हिसार-सादुलपुर रेल लाइन गुजरती है। इस पर रेलफाटक नहीं बना है। इससे लोग वाहनों के साथ रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरते हैं। इस कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए यहां अंडरपास बनाने का फैसला लिया गया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आर्यनगर में आयोजित रैली में इस अंडरपास की घोषणा भी की थी, लेकिन जब भूमिगत जलस्तर जांचा गया तो वह काफी ऊपर मिला। एक तरफ यह 3.5 मीटर तो दूसरी तरफ 2.5 मीटर था। ऐसे में अंडरपास बनना संभव नहीं था। इसे देखते हुए एलएचएस बनाने का फैसला लिया गया है।
यूं बन सकता है एलएचएस
फिलहाल रेललाइन व सड़क के लेवल में करीब डेढ़ मीटर का अंतर है। एक से डेढ़ मीटर और नीचे जाया जा सकता है। इस तरह से ढाई से तीन मीटर ऊंचाई का एलएचएस बन सकता है। इसमें से दुपहिया वाहन से लेकर मिनी स्कूल बस आसानी से गुजर सकती है।
विज्ञापन

15 हजार की आबादी को होगा फायदा
एलएचएस बनने से दोनों गांवों की करीब 15 हजार की आबादी को फायदा होगा। अभी गंगवा के लोगों को कैमरी या कैमरी के लोगों को गंगवा जाना है तो कम से कम 6 -7 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। एलएचएस के बनने से यह दूरी घटकर 2 से 2.5 किलोमीटर की रह जाएगी।

लिमिटेड हाइट सब-वे के लिए रेलवे और बीएंडआर के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया था। अभी रेलवे की तरफ से निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही इसकी ड्राइंग तैयार करवाई जाएगी। - अजीत सिंह, एसई, बीएंडआर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें