फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसडीओ पर भड़के बिजली मंत्री बोले-सुधर जाओ, नहीं तो सस्पेंड कर दूंगा

विज्ञापन
हिसार- बिजली मंत्री रणजीत सिंह बिजली पंचायत को संबोधित करते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने अग्रोहा क्षेत्र के एसडीओ पर भड़कते हुए कहा कि सुधार कर ले नहीं तो सस्पेंड कर दूंगा। मेरे पास दोबारा ऐसी शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह मंगलवार को रेस्ट हाउस में बिजली पंचायत में उपभोक्ताओं की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान कुछ गांव असरावां के राजकुमार, उग्रसेन, अनिल ने ट्यूबवेल कनेक्शन की शिकायत दी। लोगों ने कहा कि पिछले छह महीने से चक्कर लगा रहे हैं। पहले 6 लाख का एस्टीमेट बनाया फिर 8 लाख रुपये का एस्टीमेट बना दिया। बिजली मंत्री मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उसे कहो कि खुद को सुधार ले, नहीं तो सस्पेंड कर दूंगा। मेरे पास दोबारा किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बिजली मंत्री की पंचायत में झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद के उपभोक्ता शिकायतें लेकर पहुंचे।
50 हजार सोलर कनेक्शन लगाएंगे
बिजली मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कृषि नलकूप कनेक्शन लेने के लिए 29806 किसानों ने सभी औपचारिकताएं पूरी की है। इनमें से 25 हजार 15 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। 4779 लंबित कनेक्शन शीघ्र देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में 50 हजार सोलर कनेक्शन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरे का बिल भर रहे, आपका बकाया
भिवानी की बैंक कॉलोनी निवासी आशीष गोस्वामी ने बिजली मंत्री को कहा कि पिछले 32 साल से लगातार बिल भर रहा हूं। अब बिजली निगम के अधिकारियों ने 2.64 लाख का बिल भेज दिया। अब बिजली निगम ने कहा कि आप किसी दूसरे का बिल भरते रहे, आपका बिल बकाया है।
हमें कौशल निगम में ले लो
जीवी कंपनी के तहत लगे अनुबंध के कर्मियों ने कहा कि हम पिछले 7 साल से काम कर रहे हैं। सात साल में केवल 500 रुपये वेतन बढ़ाया, अब भी महज 9700 रुपये में लाइनमैन का काम कर रहे हैं। हम 132 कर्मियों को कौशल निगम के तहत भर्ती करा दो। आर्य नगर से आए महेंद्र सिंह ने कहा मंत्री जी, बालसमंद चौकी इंचार्ज ने मेरे भांजे को दो दिन दाल पिला दी। आपका नाम लिया तो बोला बिजली मंत्री के पास जाओगे तो ऐसा ही होगा।
आपके आदेश लागू नहीं हो सके
बलवान सिंह बूरा ने कहा 1977 से देवीलाल का चेला रहा हूं। आपसे 5 सितंबर को मिला था। आपने बिजली बिल कनेक्शन की सिक्योरटी को लेकर आदेश दिए थे। आज तक आदेश लागू नहीं हो सके।
मंत्री जी... स्कोलर कॉलोनी में प्रशासक लगवा दो
स्कॉलर कॉलोनी के निवासियों ने कहा मंत्री जी हमारे यहां प्रशासक लगवा दो। आपने 15 दिन के आदेश दिए थे, अब तो दो महीने से ज्यादा समय हो चुका। मंत्री रणजीत सिंह बोले ग्रीवेंस के चेयरमैन अनिल विज हो गए हैं, वो भी मेरी तरह तगड़े आदमी हैं। उनसे मिलो, वही समाधान करेंगे।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की ओर से चौधरी देवीलाल को धोखा दिए जाने के सवाल पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि नफे सिंह राठी कब्जाधारी, शराबी है। उसका हमारे परिवार पर कमेंट करने का स्तर नहीं है। मैं उसे राजनीतिक आदमी ही नहीं मानता। उसके बारे में किसी को जानना हो तो बहादुरगढ़ जाकर पूछना चाहिए।
रिमोट से बंद कर सकेंगे स्मार्ट मीटर....
प्रदेश में 20 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे जाएंगे। इन मीटर को रिमोट से बंद किया जा सकेगा। आप घर से बाहर जाएंगे तो मीटर को बंद कर चले जाएं। पहले चरण में हमारा गुरुग्राम,फरीदाबाद,करनाल, पंचकूला में से इसे लागू किया गया था। पहला चरणा पूरा होने पर अब दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं।
लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन पर तेजी लाएं
ब्लू बर्ड स्थित डीएचबीवीएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बिजली मंत्री ने कहा लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन 33केवी सबस्टेशन के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ओवर लोडिड फिडर बाई फ्रैक्शन, निगम के स्टोरों में सामान की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में एसई एसएस राय, फतेहाबाद से केडी बंसल, भिवानी के रणबीर सिंह, पलवल के जोगेंद्र हुड्डा, सिरसा के आरके सभ्रवाल, फरीदाबाद के नरेश, कार्यकारी अभियंता बिजेंद्र लांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें