फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीडीएलयू के पेे-हेड में फंड खत्म, वेतन को तरसे प्राध्यापक और कर्मचारी

Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र पंवार
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। वित्त वर्ष खत्म होते-होते सीडीएलयू के खाते भी खाली होते जा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों और प्राध्यापकों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। पे-हेड में फंड खत्म होने के बाद अब सीडीएलयू दूसरे हेड से फंड ट्रांसफर की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में वेतन जारी हो पाएगा।
सीडीएलयू में करीब 900 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें करीब 60 नियमित प्राध्यापक, 100 से ज्यादा अनुबंधित प्राध्यापक शामिल हैं। इसके अलावा करीब 150 नियमित गैर शिक्षक कर्मचारी और लगभग 600 अनुबंधित कर्मचारी शामिल हैं। इस प्रकार प्रतिमाह करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये वेतन के रूप में सीडीएलयू वितरित करने होते हैं। सीडीएलयू में प्रत्येक काम के लिए अलग-अलग हेड बनाए गए हैं। इनमें पे-हेड, पेंशन हेड, कंस्ट्रक्शन हेड सहित अन्य शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि सीडीएलयू के पे-हेड का फंड लगभग खत्म हो गया है। ऐेसे में वेतन वितरित करने के लिए भी पैसा नहीं बचा है। इस कारण मार्च की 13 तारीख निकलने के बावजूद भी प्राध्यापकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों को पिछले माह का वेतन नहीं मिल पाया है। संवाद
विज्ञापन


फंड ट्रांसफर के लिए फाइल वीसी ऑफिस में पहुंची
प्रतिदिन सीडीएलयू के विभिन्न विभागों से प्राध्यापकों और कर्मचारियों की ओर से मांग पहुंच रही है कि जल्द वेतन जारी किया जाए। सूत्रों की मानें तो अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैसला किया है कि किसी दूसरे हेड से सैलरी हेड में अस्थायी रूप से फंड ट्रासंफर किया जाए। नाम न छापने की शर्त पर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि फंड ट्रांसफर करने को लेकर तैयार की गई प्रस्ताव की फाइल को अकाउंट्स विभाग के अधिकारियों ने वीसी ऑफिस में भेज दी है। अब वीसी ऑफिस में इस पर मंथन चल रहा है।

सुरक्षा कर्मचारियों को मिल चुका वेतन, क्योंकि कौशल विकास निगम के हैं आदेश
सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मचारियों को 6 मार्च को ही वेतन मिल चुका है। बताया जा रहा है कि इसका मुख्य कारण कौशल विकास निगम के आदेश हैं। कौशल विकास निगम के आदेश हैं कि कर्मचारियों को 7 तारीख से पहले प्रत्येक माह वेतन मिल जाना चाहिए, अन्यथा संस्थान पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इस कारण सीडीएलयू की ओर से प्रत्येक माह 7 तारीख से पहले सुरक्षा कर्मचारियों को एजेंसी के माध्यम से वेतन जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन



अनुबंधित कर्मचारियों को सैलरी पहले ही दी जा चुकी है। नियमित कर्मचारियों को भी एक-दो दिन में वेतन जारी कर दिया जाएगा।डॉ. राजेश बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें