फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेटा न होने से हताश मां ने लगाया फंदा

Sun, 16 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रायपुर गांव की रहने वाली 34 साल की किरण बाला ने बेटा न होने से हताश होकर शुक्रवार देर रात घर के आंगन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए गए बयान में रायपुर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि करीब 21 साल पहले बड़सी की रहने वाली किरण बाला के साथ उसकी शादी हुई थी। वह ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करता है। उनकी पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी करीब 12 साल और सबसे छोटी आठ माह की है। बेटा न होने से पत्नी अक्सर परेशान रहती थी। उसको कई बार समझाया भी था। शुक्रवार रात पत्नी घर के आंगन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बेटी के रोने पर बाहर आकर देखा : धर्म सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद छोटी बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। कमरे से बाहर आकर देखा तो पत्नी ने आंगन की छत पर लगे सरिये पर रस्सी बांधकर फंदा लगाया हुआ था। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किरण को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें