फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में लुधियाना निवासी विक्रमजीत को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मिलगेट थाना पुलिस ने 9 फरवरी 2020 को हिसार इंदिरा कॉलोनी निवासी संजय बत्तरा की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया था कि वर्ष 2009 में उसकी मुलाकात विक्रमजीत सिंह से हुई। विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वह और उसकी पत्नी सुमन ने काफी लोगों को वीजा व पीआर दिलवाई है। उसने बताया था कि इस काम को उसका दोस्त जतिनपाल पूरी तरह से संभालता है। संजय बत्तरा का आरोप था कि आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ले लिए। जब उन्हें कनाडा नहीं भेजा तो उसने रुपये वापस मांगे। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें