फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कल से आकाशवाणी हिसार से तीन सभाओं में होगा प्रसारण

Sat, 17 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
आकाशवाणी केंद्र
विज्ञापन
हिसार। आकाशवाणी हिसार ने अपने श्रोताओं को बड़ी सौगात देते हुए प्रसारण समय में बढ़ोतरी की है। 18 मई से आकाशवाणी हिसार अब तीन सभाओं में कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।
विज्ञापन

यह बदलाव आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप किया गया है। केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार ने बताया कि अब प्रसारण प्रात: 5:55 बजे से आरंभ होकर रात्रि 11:10 बजे तक लगातार चलेगा।
इस कदम के पीछे प्रमुख उद्देश्य श्रोताओं को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन से अधिकतम लाभ पहुंचाना है। बढ़े हुए समय के साथ अब कृषि, ग्राम जगत, लोक संगीत और अन्य लोक-हितकारी कार्यक्रमों को और अधिक स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाशवाणी से जुड़े अनुबंधित उद्घोषकों को भी अब अधिक कार्य अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आय और सक्रियता दोनों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें