फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज से कॉमर्शियल भवनों की फायर एनओसी जांचेगा दमकल विभाग

विज्ञापन
बरवाला रोड ​स्थित दमकल कार्यालय में खड़ी गाड़ियां। 
विज्ञापन
हिसार। जिले में फायर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए दमकल विभाग बुधवार से कॉमर्शियल भवनों का विशेष सर्वे शुरू करेगा। इस दौरान भवनों में फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। जिले के 300 अस्पतालों में से केवल 177 के पास ही फायर एनओसी होने का खुलासा हुआ है। मंगलवार को मुख्यालय स्तर पर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को सर्वे और जांच संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

दिल्ली और बिहार में हाल ही में आग लगने की घटनाओं में लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने फायर सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत दमकल विभाग को सभी व्यावसायिक संस्थानों का सर्वे कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने को कहा गया है।
जिले में फायर एनओसी की स्थिति
428 शिक्षण संस्थानों में से 345 के पास फायर एनओसी।
300 अस्पतालों में से 177 के पास फायर एनओसी।
120 होटल, बार और रेस्टोरेंट में से 88 के पास फायर एनओसी।
159 उद्योगों के पास फायर एनओसी उपलब्ध।

नवीनीकरण नहीं कराने पर भी नजर
अधिकारियों के अनुसार कई संस्थानों ने फायर एनओसी तो प्राप्त कर ली, लेकिन उसकी अवधि समाप्त होने के बाद नवीनीकरण नहीं कराया। नवीनीकरण के दौरान विभाग यह सुनिश्चित करता है कि फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह कार्यशील है और आपात स्थिति में आग पर काबू पाने में सक्षम है।
विज्ञापन


शहर में हो चुके हैं बड़े हादसे
6 मई को रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल डिजायर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। एक युवती को जान बचाने के लिए इमारत से कूदना पड़ा था। बाद में होटल के पास फायर एनओसी न होने की बात सामने आई।
23 अप्रैल 2025 को अर्बन एस्टेट-2 स्थित सिल्वर अपार्टमेंट में आग लगने से कई वाहन जल गए थे।
अप्रैल 2022 में राजगुरु मार्केट स्थित राम चाट भंडार में आग लगने से एक किशोर की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि पांच लोगों ने इमारत से कूदकर जान बचाई थी।

बुधवार से शुरू होने वाले सर्वे के दौरान यदि किसी संस्थान में फायर सुरक्षा मानकों की कमी या एनओसी संबंधी अनियमितता मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेश मान, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें