फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी-महम रोहतक रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने लगीं मालगाड़ियां

Tue, 16 Jul 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
माधव बावा
विज्ञापन

हांसी। हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक पर अब बिजली से संचालित मालगाड़ी दौड़ने लगी हैं। मालगाड़ियों के चलने से अब इस रेलवे जंक्शन पर जल्दी ही एक्सप्रेस ट्रेन रुकने की उम्मीद जगी है। क्योंकि इससे पहले तक यहां पर डीजल इंजन से ही मालगाड़ी व ट्रेन चल रही थी।
करीब दो महीने पहले इस रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ था। अब जाकर यहां पर बिजली से संचालित इंजन के साथ मालगाड़ी गुजरने लगी है। इससे पहले तक मालगाड़ी डीजल इंजन के साथ यहां आती थी। कई मालगाड़ी का हांसी आने के बाद इंजन बदला जाता था। अब विद्युतीकरण का काम होने से रेलवे के लिए आसानी हुई है। इंजन बदलने के लिए लगने वाला समय बचेगा। बता दें कि हिसार से भिवानी होकर दिल्ली की तरफ जाने वाली मालगाड़ियों को इस नए रेलवे लाइन के संचालन के बाद यहां से भेजा जा रहा है। इससे मालगाड़ियों का स्टेशनों पर लाइन क्लीयर होने के इंतजार का समय भी बच रहा है। मालगाड़ियों का संचालन बीते वर्ष दिसंबर महीने से शुरू है।
विज्ञापन

फरवरी में शुरू हुआ था काम
हांसी महम रोहतक रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य फरवरी माह में शुरू हुआ था। अप्रैल महीने इस ट्रैक पर ओएचई वायर डालने का काम पूरा हुआ था। जिसके बाद ओएचई वायर के कनेक्टिविटी का काम किया गया। मई महीने में जाकर यह काम पूरा हुआ था। तब विद्युतीकरण के काम का निरीक्षण करने के लिए उत्तर रेलवे के मुख्य विद्युत अभियंता आशुतोष पंत आए थे। उन्होंने हांसी के साथ गढ़ी, डोभ, महम, मुंढाल में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली थी उन्हें ठीक करवाने के लिए कहा था। वहीं गढ़ी रेलवे स्टेशन पर काफी काम लंबित था। जिसे पूरा करवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

अभी दो ट्रेन चल रही है
फिलहाल हांसी महम रोहतक रेलवे ट्रैक पर डीजल इंजन से दो ट्रेन चलती हैं। दोनों ट्रेन केवल हांसी महम रोहतक तक के लिए ही हैं। विद्युतीकरण के बाद रेलवे ट्रैक पर विद्युत संचालित इंजन से ही ट्रेन चलेंगी। वहीं विद्युतीकरण के बाद लंबे रूट की ट्रेन मिलने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली व अन्य लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों को भिवानी होकर जाना पड़ता है। इस रूट पर दिल्ली व अन्य रूट की लंबी ट्रेन चलने से यात्रियों के समय की भी काफी बचत होगी। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें