फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आयुष्मान योजना के तहत 17 से 24 तक मुफ्त सर्जिकल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब पात्र कार्डधारक मरीजों के मुफ्त सर्जिकल ऑपरेशन भी करवाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 17 से 24 नवंबर तक विशेष सर्जिकल अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि अभियान के दौरान जिला नागरिक अस्पताल (डीएच) में नेत्र रोग, सिजेरियन, महिला रोग, हड्डी रोग, उदर रोग सहित अन्य प्रकार के ऑपरेशन किए जाएंगे। अभियान के तहत उपमंडल अस्पताल हांसी, नारनौंद, बरवाला और सभी सीएचसी और पीएचसी में भी सिजेरियन समेत वहां संभव हर प्रकार के सर्जिकल ऑपरेशन किए जाएंगे।
सभी अस्पताल प्रभारी एमओ और एसएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे विस्तृत जन-जागरूकता अभियान चलाकर पात्र मरीजों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

यह दस्वावेज साथ लाएं : डॉ. बिश्नोई ने मरीजों से अपील की है कि वे अस्पताल आते समय पुराने इलाज के पर्चे, जांच रिपोर्ट, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें तुरंत योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें