फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरी के फोन से 99,990 रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मोबाइल फोन चोरी कर बैंक खाते से 99,990 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोहाली निवासी सोहेल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 6 जून को हांसी रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी थी। उसने यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम कार्ड बंद करवा दिए थे। 9 जून को बैंक स्टेटमेंट जांचने पर धोखाधड़ी का पता चला। शिकायतकर्ता ने 1930 पर सूचना दी। तकनीकी जांच के बाद आरोपी पकड़ा गया। रिमांड में मोबाइल और रकम बरामदगी को लेकर पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें