फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार लोन लेने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फाइनेंस कंपनी से कार के लिए लोन लेने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रुपये नहीं लौटाने और न ही कार खरीदने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने महाबीर कॉलोनी के रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भोजराज निवासी सतीश ने रिपोर्ट में बताया कि वह विद्युत नगर के सामने गैलेक्सी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। यहां पुरानी और नई कारों पर बैंक से लोन दिलाते हैं। 2 दिसंबर 2024 को महाबीर कॉलोनी निवासी रवि उसके दफ्तर में आया और लोन पर कार लेने की बात कहीं। इसके बाद उसके खाते में 14,06,580 रुपये डाल दिए। रवि ने कहा कि वह कार लेने के बाद कागजात जमा करवा देगा। उसे दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा तो मना कर दिया और कहा कि वह किस्त भर सकता है। उसने न तो रुपये लौटाए और न ही कार खरीदी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें