फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टास्क पूरा करने के नाम पर 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बड़वाली ढाणी के रहने वाले लोकेश के साथ सोशल मीडिया पर टास्क पूरा करने नाम पर साइबर अपराधियों ने 1 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में लोकेश ने बताया कि 18 मई को मेरे व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि एक लाइक करने पर 50 रुपये मिलेंगे। मैंने तीन लाइक किए तो 150 रुपये खाते में आ गए। इसके बाद टेलीग्राम ज्वाइन करने को कहा और वहां पर कई प्रकार के टास्क दिए और अच्छा प्रलोभन दिया। बाद में एक लाख 25 हजार रुपये जमा करवा लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पुलिस में शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें