फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में वरिष्ठ विशेष सहायक पद से सेवानिवृत्त कर्मी से साइबर ठग ने ठगे 2, 19, 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट-2 निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी वीना गुप्ता ने उससे 219500 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत वीना गुप्ता ने हिसार एसपी को जी-मेल के माध्यम से की। उसके बाद अर्बन एस्टेट थाने केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वीना गुप्ता ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से वरिष्ठ विशेष सहायक पद से सेवानिवृत्त है। 9 मई को उनके मोबाइल फोन पर एक संदेश आया। इसमें यूपीआई ओटीपी के बारे में लिखा था कि उसे शेयर न करें। उसके बाद पीड़िता के पास दोबारा एक लाख रुपये यूपीआई फंड ट्रांसफर असफल होने का संदेश आया। इसके बाद उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया व नेट बैंकिंग व कार्ड ब्लॉक करने की अर्जी डाली। पीड़िता ने बताया कि उसके बावजूद उसके खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 2,19,250 रुपये कट गए।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने स्नैपडील पर कुछ वस्तु को वापस करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उस दौरान उन्हें ग्राहक हेल्पलाइन से कॉल आया। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण रिफंड की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। उन्होंने प्ले स्टोर से तीन ऐप डाउनलोड करने को कहा। पीड़िता ने बताया कि ये एप थी स्नैपडील ऐप, टीम व्यूवर क्विक सपोर्ट और ऐड ऑन। पीड़िता ने बताया कि ग्राहक हेल्पलाइन वाले ने उन्हें नेट बैंकिंग में लॉगिन करने का अनुरोध किया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने आपत्ति जताई तो उसे कहा गया कि वह उससे आईडी या पासवर्ड नहीं पूछ रहे। पीड़िता ने बताया कि उन्हेें स्नैपडील से रिफंड नहीं मिला। पीड़िता ने शक जताते हुए कहा कि उससे इसी बीच धोखाधड़ी हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें