फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो मार्केट में शराब ठेके के बाहर चार युवकों ने की फायरिंग

Wed, 25 Dec 2024 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की ऑटो मार्केट स्थित शराब ठेके के बाहर बाइक सवार चार युवकों ने हवाई फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद ठेका संचालक की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। गुप्तचर विभाग की तरफ से शहर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक पर सवार चार युवक ऑटो मार्केट स्थित एक शराब के ठेके के बाहर आए। एक युवक ने ठेके के बाहर हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद संचालक के द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। जब इस बारे में पुलिस के गुप्तचर विभाग को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। उसके बाद शहर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सेक्टर 14 में गोविंद पैलेस के बहार भी फायरिंग की है। सूचना मिलने पर वहां भी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


किशोर ने मुक्का मारकर छात्र की नाक की हड्डी तोड़ी
हिसार। शांत विहार कॉलोनी में एक किशोर ने लात-घूंसे मारकर दसवीं के एक छात्र की नाक की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। शांत विहार कॉलोनी निवासी छात्र ने बताया कि 21 दिसंबर को शाम वह स्कूटी लेकर दोस्त के साथ घर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में एक लड़के ने उसका रास्ता रोककर जमीन पर गिरा दिया और उसे लात-घूंसे मारकर उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें