फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्र पर चार युवकों ने सुए से किए वार

Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने शहर को नाके लगाकर सील किया हुआ है। उसके बावजूद शहर के खांडा मोड़ पर मंगलवार शाम साढ़े सात बजे रेहड़ी पर बर्गर खा रहे सिविल इंजीनियरिंग के छात्र 16 वर्षीय रिशु पर चार युवकों ने सुए से हमला कर दिया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए। घायल अवस्था में नारनौंद के वार्ड नंबर एक निवासी छात्र को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार के नागरिक अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रिशु महम से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है। वह मंगलवार को अपने घर आया था। मंगलवार रात साढ़े सात बजे वह खांडा मोड़ पर एक रेहड़ी पर अपने दोस्तों के साथ बर्गर खा रहा था। इस दौरान चार युवक आए और रिशु की पीठ पर सुए से हमला कर दिया। रिशु बचने के लिए भागकर एक गारमेंट्स की दुकान में घुस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद रिशु ने कॉल कर परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें