फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक साल की बच्ची समेत 4 स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एक साल की बच्ची समेत चार नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के आजाद नगर में एक साल की बच्ची, सेक्टर-14 निवासी 65 वर्षीय महिला और जयदेव नगर की 70 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। ग्रामीण क्षेत्र के राखी खास गांव में 57 वर्षीय किसान भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। अब तक बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के 17 और मलेरिया के चार मामले भी सामने आ चुके हैं।

विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। नए मामले मिलने के बाद लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की गई है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टीमें गठित की गई हैं, जिनमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। अब बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी संक्रमण मिल रहा है, इसलिए इन आयु वर्ग के लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। लक्षण दिखने पर जांच करवाएं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। विभाग बीमारी की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन




डॉ. सुभाष खतरेजा, उप सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें