फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, चार काबू

Thu, 21 Nov 2013 09:48 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में जुलाना थाना पुलिस ने निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से अदालत ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

गांव लिजवाना कलां निवासी हरजीवन ने 18 नवंबर को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह परिवार सहित रोहतक में रहता है। लेकिन गांव में उसका मकान व अन्य पैतृक संपत्ति है।

किसी काम से वह गांव में आया था तो गांव के ही राममेहर, राधेश्याम, कर्ण सिंह और सूरजभान ने उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

विरोध करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हरजीवन की शिकायत पर राममेहर, राधेश्याम, कर्णसिंह और सूरजभान के खिलाफ निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने चारों को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें