फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बाइक व नकदी छीनी

Sun, 15 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
हिसार। शहर में रेलवे के डबल फाटक के पास शुक्रवार रात चार बदमाशों ने बाइक सवार को रोककर पिस्टल के बल पर बाइक व नकदी छीन थी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने घटना के 18 घंटे बाद ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी मौका पाकर भाग गया। आरोपियों से पिस्टल बरामद की है। इनमें से दो आरोपियों पर पहले से ही केस दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही दोनों जमानत पर जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि भिवानी के गांव बामला निवासी रामपाल का कोई रिश्तेदार आधार अस्पताल में दाखिल है। रामपाल उसकी बाइक लेकर रात करीब 12 बजे अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। डबल फाटक के पास एक पेड़ के नीचे खड़े चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पर्स छीन लिया और उसकी बाइक लेकर भाग गए। इस वारदात से सहमा रामपाल जीआरपी थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। इसके तत्काल बाद जीआरपी की टीम ने नाकाबंदी शुरू कर दी।
शनिवार शाम करीब छह बजे तीन आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान इनका एक साथी भाग गया। चारों सादलपुर लाइन के पास लूट की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी अनमोल उर्फ मच्छी और जयदेव नगर ढाणी निवासी रोहित व साहिल के रूप में हुई है। इनकी उम्र साढ़े 18 से 19 साल के बीच है। अनमोल व साहिल के खिलाफ सूर्य नगर पुलिस चौकी में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। दोनों कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें