बास। बास व नारनाैंद क्षेत्र में बाइक सवार युवकाें ने आतंक मचा रखा है। पिछले तीन दिनाें में अलग-अलग जगहाें पर लूूट की चार वारदात हाे चुकी हैं। इससे क्षेत्र के लाेग दहशत में है और पुलिस अभी तक आराेपियाें काे पकड़ने में असफल साबित हो रही है। रात को राहगिराें के साथ मारपीट कर उनके पैसे छीनने के दाे केस बुधवार काे व ऐसे ही दो वारदात साेमवार रात काे हुई थी। बुधवार काे नारनाैंद थाना पुलिस ने खांडा खेड़ी निवासी अजमेर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में अजमेर ने कहा है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे वह जींद भिवानी रोड से बास में फेरी करके अपने घर आ रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार 2 युवकों ने उसकी बाइक को रुकवाकर उसके साथ मारपीट की व जबरदस्ती करीब एक हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
वहीं नारनाैंद थाना पुलिस ने ईगराह निवासी सुधीर के साथ हुई मारपीट व माेबाइल छीनने के मामले में केस दर्ज किया है। शिकायत में ईगराह निवासी सुधीर ने बताया है कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वह भिवानी बोर्ड से अपना स्कूल का कार्य करवा कर घर वापस जा रहा था। जब वह जींद भिवानी रोड पर गांव खांडा खेड़ी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आई एक बाइक पर सवार दाे युवकों ने सुधीर की बाइक रुकवा ली। एक आरोपी ने सुधीर के बाइक की चाबी निकाल ली व सिर पर चोट मारी। इसके बाद आराेपी बाइक सवार सुधीर काे खेतों की तरफ घसीट कर ले गए और मारपीट कर जबरदस्ती मोबाइल फोन छीनकर माैके से भाग गए। पुलिस ने इन दाेनाें मामले में आराेपी बाइक सवार युवकाें पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं गत रविवार काे खांडा खेड़ी गांव से समैण गांव के राेड पर पेट्राेल पंप के पास दाे बाइक सवाराें ने समैण गांव के रहने वाले बिजेंद्र सिंह का रास्ता राेककर मारपीट की थी और 15 हजार रुपये छीन लिए थे। इसी दिन बास क्षेत्र में भकलाना गांव के पास बाइक सवार दाे युवकाें ने एक दूधिये के ढाई हजार रुपये लूट थे व माेबाइल छीन लिया था।
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।