हिसार। उकलाना नगर पालिका के चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें भाजपा से निकिता गोयल, निर्दलीय प्रत्याशी रीमा सोनी, सोनिया बतरा गुलाटी, और नीरू रानी शामिल हैं। चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा के अलावा किसी भी दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 7 में केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ है जिससे गोशाला के पूर्व प्रधान अभेराम मंगला का निर्विरोध चुनाव तय है।
उकलाना नगर पालिका चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन लिए गए। नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को सबसे अधिक नामांकन भरे गए। वार्ड नंबर 1 में अभिषेक, विनोद कुमार, शमशेर गिल ने नामांकन किया है। वार्ड नंबर 2 में दीपा, सुमन, और दयावंती प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 3 में सरोज बाला, सुमन, और दीपिका ने पर्चा भरा है। वार्ड नंबर 4 में सीमा गोयल, बबीता, और सुनीता चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड नंबर 5 में राजीव, विकास कुमार जैन, विक्रम सिंह भोला, और सुमित भ्याना चुनावी रण में आए हैं। वार्ड नंबर 6 में अमित कुमार, जतिन, और राजीव शर्मा ने नामांकन किया है। वार्ड नंबर 7 में अभेराम का एकमात्र नामांकन मिला। वार्ड नंबर 8 में नीलम देवी, यशस्वी जैन, हरीश कुमार, और अजय चुनाव लड़ेंगे।
वार्ड नंबर 9 में ईशु सोनी, बिंदु, प्रवीण गर्ग, और कुनाल शर्मा, वार्ड नंबर 10 में विकास, प्रवीण, और सुनीता चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 11 में सतीश कुमार, लवली, पवन कुमार, और प्रवीण ने पर्चा भरा है। वार्ड नंबर 12 में महक, निशा, रश्मि, और सुनीता देवी ने नामांकन दाखिल किया है।
वार्ड नंबर 13 में सबसे अधिक 9 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, जिनमें नंदलाल, रोहित, राजेश, विपिन, विनोद, रोहताश, सोमनाथ, राजकमल, और रवि शामिल हैं। वार्ड नंबर 14 में 8 प्रत्याशी मैदान में आए हैं, जिनमें सोनिया, रीतू, सोनम, सोनिया देवी, रीना, कोमल, संज रानी ने पर्चा दाखिल किया है। वार्ड नंबर 15 में कोहिनूर, सुदेश, सुनीता, और मीनाक्षी ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर 16 में भरत सिंह, दीपक, फूल कुमार, कुलदीप, राजेश, और बलजीत ने पर्चा भरा है।
वार्ड 13 में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी
वार्ड नंबर 7 में सबसे कम, केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ है, जहां अभेराम मंगला का निर्विरोध चुनाव तय है। वार्ड नंबर 13 में सबसे अधिक 9 पर्चे भरे गए। वार्ड नंबर 14 में 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। नाम के हिसाब से सुनीता नाम की महिलाएं सबसे अधिक प्रत्याशी हैं।
28 को नामांकन वापस ले सकेंगे, उसी दिन चुनाव चिह्न
निर्वाचन अधिकारी बरवाला के उपमंडल अधिकारी अश्वीर सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को नामांकन की जांच की जाएगी। 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और मतदान केंद्रों की सूची भी प्रकाशित की जाएगी। मतदान 10 मई को कराया जाएगा। यदि री-पोल की आवश्यकता हुई तो 12 मई को आयोजित किया जाएगा, और मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर की जाएगी और परिणाम तुरंत घोषित कर दिए जाएंगे।
एडीसी उत्सव आनंद चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
उकलाना नगरपालिका चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य) नियुक्त किया गया है। वे उकलाना मार्केट कमेटी कार्यालय के विश्राम गृह में उपलब्ध रहेंगे। उनसे 01693-233377 पर संपर्क किया जा सकता है।