फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रामायण में आग लगे से चार किले गेहूं जलकर हुई राख, दमकल गाड़ियों ने 20 किले गेहूं बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। रामायण गांव में खेत में आग लगने से चार एकड़ में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 20 एकड़ गेहूं आग लगने से बचाए। आग खेतों से गुजर रही बिजली की तार में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन

रामायण टोल प्लाजा से रामायण की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे फाटक पार करते ही खेतों में तैयार गेहूं आग में आग लगी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे लगी। देखते ही देखते आग भड़क गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण गाड़ी पांच मिनट देरी से पहुंची। वहीं इस दौरान गाड़ी के लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के माध्यम से रास्ता समतल किया। दमकल कर्मचारियों ने वहां लगी आग पर काबू पाया। वहीं एक अन्य गाड़ी को बुलाया गया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। गांव के नंबरदार रामफल ने बताया कि दमकल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे उनके खेतों में तैयार खड़ी गेहूं बच गई। आग बुझने के बाद कंबाइन से गेहूं निकलवाई गई। उन्होंने बताया कि आग खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बता दें कि वीरवार को भी हिसार रोड पर शॉर्ट सर्किट के चलते तीन एकड़ गेहूं की तैयार फसल आग लगने के कारण जलकर राख हो गई थी।

इसके अलावा रात करीब सात बजे थाना सदर क्षेत्र के गांव डाटा में किसान बीरा के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिसमें दो एकड़ गेहूं के फाने जल गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर थाना सदर प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें