फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुगाना में 3.19 करोड़ के विकास कार्यों की रखी आधारशिला, मंत्री रणबीर गंगवा बोले-जलघर में बनेगा अतिरिक्त टैंक

विज्ञापन
बुगाना के विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते मंत्री रणबीर गंगवा। 
विज्ञापन
हिसार। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को गांव बुगाना में 3.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए जल घर में अतिरिक्त टैंक बनाने के 3 करोड़ 36 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आईसीसी प्रणाली आधारित टैंक का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक नई सड़क और मुख्य बस स्टैंड से राजकीय विद्यालय तक आईपीबी फिरनी व नाला निर्माण का शिलान्यास किया। रेलवे स्टेशन तक 2.50 किलोमीटर सड़क पर 257.72 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क में अर्थवर्क, जीएसबी, डब्ल्यूबीएम और प्रीमिक्स कारपेट का कार्य होगा। जरूरत के अनुसार रिटेनिंग वॉल, साइड ड्रेन और कल्वर्ट भी बनाए जाएंगे।
आईपीबी फिरनी व नाला निर्माण पर 61.27 लाख रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि गांव में पहले भी धानक, वाल्मीकि और बीसी चौपाल, खेत-खलिहान के रास्ते तथा डी-प्लान के तहत काम करवाए गए हैं। कार्यक्रम में मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत ने गदा भेंट कर और सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच उषा रानी, सोनू वर्मा, एसडीएम अश्वीर नैन, जिला पार्षद ओपी मालिया, अजयकांत जांगड़ा, कृष्ण यादव और पूर्व सरपंच भजनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें