फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हवन व पौधरोपण कर मनाया हिसार यूनिट का स्थापना दिवस

Mon, 15 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अमर उजाला हिसार यूनिट का स्थापना दिवस रविवार को हिसार कार्यालय में मनाया गया।
विज्ञापन
हिसार। अमर उजाला हिसार यूनिट का स्थापना दिवस रविवार को हिसार कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर हवन व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन में संस्थान के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने आहुति डाली और संस्थान को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने केक भी काटा। इस आयोजन में अधिकतर कर्मचारी सपरिवार आए थे। इन परिजनों के लिए भी कई आयोजन हुए। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा महिलाओं ने गीत व बच्चों ने डांस आदि प्रस्तुत कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस दौरान संस्थान के प्रतिभाशाली कर्मचारियों, विज्ञापन एजेंसी के प्रतिनिधियों और समाचार वितरकों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। आयोजन के लिए कार्यालय परिसर को शानदार तरीके से सजाया गया था। सुंदर रंगोली सजाई गई। इसके लिए रंगबिरंगे गुब्बारों के साथ ही बिजली चालित झालरों का सहारा भी लिया गया।


इस मौके पर अमर उजाला के प्रसार में शानदार प्रदर्शन के लिए एजेंसी संचालक गोपाल शर्मा, बास से कमलजीत, श्यामसुख से प्रदीप पूनिया, मीरपुर से तरसेम, नंगथला से राजीव शर्मा, भिवानी से वेदप्रकाश, तिगड़ाना से कर्मवीर, लोहारू से प्रदीप यादव, लहलाना से अमित, जुई से वेदप्रकाश, टोहाना से वीरभान जिंदल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें