फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी के रजवाहे में मिला महिला का सड़ा-गला शव

Sat, 10 Oct 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। राजकीय महाविद्यालय के नजदीक हनुमान कॉलोनी के सामने स्थित रजवाहे में शनिवार सुबह अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला। यह पता नहीं चल पाया है कि शव किसका है। सोमवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन




किला पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह गल-सड़ चुका है। इसलिए पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शव के कमर से नीचे का हिस्सा गायब है। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। एक राहगीर ने सुबह करीब 10 बजे रजवाहे के पानी में महिला का शव होने की सूचना दी थी। शव को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस मृतका की पहचान करने के प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में महिला की तस्वीरें प्रसारित करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें