फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हिसार में एक घंटे व्यतीत किया

विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से बातचीत करते नगर निगम के पूर्व चेयरमैन रामभगत गुप्ता । 
विज्ञापन
हिसार। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वीरवार को हिसार में करीब एक घंटे व्यतीत किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ दिल्ली से हिसार होते हुए चूरू जा रहे थे। उन्होंने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के परिसर में कुछ समय बिताया। इसके बाद हिसार नगर निगम के पूर्व चेयरमैन रामभगत गुप्ता के आवास पर जलपान किया।
विज्ञापन

नगर निगम के पूर्व चेयरमैन रामभगत गुप्ता ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राजस्थान के चूरू में सांसद राहुल कस्वां के घर जाना था। सुबह करीब 9.40 पर उनका जीजेयू में कुछ देर ठहराव का कार्यक्रम आया था। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति से संपर्क कर उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया था। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 9.05 पर ही हिसार जीजेयू में पहुंच गए थे। अल्प विश्राम के बाद वह ग्रीन पार्क स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान एक निजी वाहन एजेंसी के संचालक संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पीके संधीर, इनेलो के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र लांबा आदि ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें