फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या, बेटे पर लगे आरोप; पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया

Mon, 14 Sep 2026 11:11 AM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हिसार जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच हवा सिंह की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हवा सिंह के सिर और चहरे पर चोट के निशान मिले हैं। हवा सिंह की हत्या का आरोप उसके बेटे बबलू पर ही लगा है। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार भिजवाया।
विज्ञापन
बेटे पर लगे पूर्व सरपंच हवासिंह की हत्या के आरोप - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच हवा सिंह की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हवा सिंह के सिर और चहरे पर चोट के निशान मिले हैं। हवा सिंह की हत्या का आरोप उसके बेटे बबलू पर ही लगा है। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पत्नी और बेटों से अलग रहता था हवासिंह

जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय हवा सिंह अपने बेटों व पत्नी से अलग चंदन नगर में रहता था। हवा सिंह शराब कारोबार से जुड़ा हुआ था। उसकी कई शराब ठेकों में पार्टनरशिप थी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, रविवार देर रात को हवा सिंह के पास उसका बेटा बबलू और उसके कुछ साथी आए। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

इसी बीच बबलू ने हवा सिंह के सिर पर रॉड दे मारी। रॉड लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इस झगड़ें में बबलू को भी चोट आई। वह हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हो गया। हवासिंह गांव खारिया में साल 2005 से 2010 तक सरपंच पद पर रहा था।
विज्ञापन


सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा तो पहुंची पुलिस

बबलू सुबह प्राइवेट अस्पताल से छुट्टी लेकर पिता के शव का अंतिम संस्कार करवाने की तैयारी करने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें