फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व सांसद बोले- चौधरी भजनलाल ने हरियाणा को सींचते हुए पहुंचाया विकास की बुलंदियों तक

विज्ञापन
आदमपुर में पूर्व सीएम भजनलाल की समा​​धि पर श्रद्धांजलि देते कुलदीप बिश्नोई व अन्य। 
विज्ञापन
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल की 95वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को आदमपुर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें याद करते हुए कहा कि चौधरी भजनलाल के नेतृत्व में हरियाणा ने समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने पूरे राज्य को सींचते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने भावुक होते हुए कहा कि पिताजी हर पल हमारे साथ हैं, हर सांस में, हर प्रार्थना में। वे हमारे पहले शिक्षक, पहले मित्र और सबसे बड़े प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय चौधरी भजनलाल के पास न तो राजनीतिक विरासत थी और न ही संसाधन, फिर भी उन्होंने पंचायत सदस्य से लेकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक का सफर अपनी मेहनत व ईमानदारी से तय किया। इस दौरान पूर्व विधायक दुड़ाराम, रेणुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरियाणा ही नहीं, बल्कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सोशल मीडिया पर कुलदीप बिश्नोई का भावुक संदेश
कुलदीप बिश्नोई ने लिखा कि वो दिन जब एक महान आत्मा इस धरती पर आई थी, जिसने हमें जीवन ही नहीं, बल्कि उसे जीने का सही अर्थ सिखाया। उनकी सीख, अनुशासन और प्रेम आज भी हमारे हर कदम के साथ हैं।
विज्ञापन

बिश्नोई मंदिर में दी गई पुष्पांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की जयंती पर हिसार के बिश्नोई मंदिर में सोमवार को हवन यज्ञ और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिश्नोई सभा हिसार के अध्यक्ष जगदीश चंद्र कड़वासरा ने कहा कि भजनलाल ने 36 बिरादरियों के हित में जो कार्य किए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें