फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व विधायक के भतीजे ने एसपी से की मुलाकात, सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया के भतीजे जितेंद्र पूनिया ने बुधवार को अपने वकील के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जितेंद्र पूनिया ने बताया कि पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया हत्याकांड में आरोपी उनकी बेटी सोनिया और दामाद संजीव को करनाल जेल से दो माह की अंतरिम जमानत मिलने के बाद परिवार में भय का माहौल है। इसी को लेकर उन्होंने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और 24 वर्ष पुराने हत्याकांड से जुड़ी पूरी जानकारी भी साझा की।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने ई-मेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। जितेंद्र ने दावा किया था कि हाल ही में उनकी कोठी के पास दो संदिग्ध एसयूवी वाहन देखे गए थे, जिनमें बैठे लोग हथियारों से लैस प्रतीत हो रहे थे। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर सामने आया कि संबंधित वाहन एक व्यापारी का था, जो अपनी जमीन देखने के लिए उस क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की समीक्षा के बाद आश्वासन दिया कि सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जरूरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें