पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है, तो ट्रिपल इंजन की सरकार में हाल और खराब होगा। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति निवेश और कानून-व्यवस्था में प्रदेश को टॉप से फिसड्डी बना दिया गया है।
हिसार एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्टरी पर सरकार को घेरा
10 साल में विकास ठप
कांग्रेस संगठन जल्द होगा मजबूत
हुड्डा ने कहा कि फिलहाल कांग्रेस का जिला स्तर पर संगठन नहीं है, लेकिन जल्द ही पूरा संगठन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जितने भी बड़े काम हुए हैं, वे कांग्रेस सरकार के समय तय किए गए थे।
नगर निगम चुनाव पर भाजपा को घेरा
नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों को लेकर हुड्डा ने कहा कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं, और भाजपा इसमें पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निगम चुनावों में भी देरी की और ये चुनाव हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहे हैं।
रामनिवास राड़ा को पार्टी से निकाल देंगे
मेयर चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण सिंगला के खिलाफ निर्दलीय नामांकन दाखिल करने पर हुड्डा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हुड्डा ने कहा। कि रामनिवास राड़ा ने निर्दलीय नामांकन भरा है, पार्टी अनुशासन समिति इस पर जल्द फैसला लेगी। कांग्रेस एकजुट है और पूरी ताकत से अपने अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण सिंगला को जिताने के लिए काम करेगी
भाजपा पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव भी जनता की मांग पर नहीं, बल्कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहे हैं।
कांग्रेस के लिए जीत का विश्वास