फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गूगल पर बनाया फार्म, नशे के खिलाफ जंग का आह्वान

Sat, 09 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने में मदद करने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हांसी पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत हांसी पुलिस ने गूगल पर एक विशेष फार्म तैयार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति गूगल पर नशा मुक्ति टीम हांसी सर्च कर इस फार्म के माध्यम से नशे के आदी व्यक्तियों की सूचना दे सकता है। यह सुविधा उन परिवारों और व्यक्तियों के लिए भी है जो नशा छोड़ना चाहते हैं और पुलिस व प्रशासन की सहायता लेना चाहते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त सूचना पर नशा मुक्ति टीम की ओर से तुरंत संपर्क किया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें