फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव पंघाल में सिंदूर के पौधे के साथ वन महोत्सव की शुरुआत, 4.33 हजार पौधे लगाए जाएंगे

Sat, 02 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरवाला। गांव पंघाल में शनिवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठनों व विद्यार्थियों और ग्रामीणाें ने पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा मुख्यातिथि के ताैर पर कार्यक्रम में पहुंचे। हिसार की विधायक सावित्री जिंदल व नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान नीम, पीपल, अर्जुन, बड़, शहतूत, अमलतास, गुलमोहर सहित अन्य किस्माें के 4 हजार पौधे लगाये गये। ये पौधे क्षेत्र की 27 एकड़ भूमि पर लगाए गए हैं। मंत्री रणबीर गंगवा ने इस दौरान सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है। हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के दिन की सबसे बड़ी जरूरत है। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि नागरिकों को पौधरोपण में भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा पौधों की देखभाल व संरक्षण के लिए व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। डीएफओ रोहताश बीरथल ने बताया कि हिसार वन मंडल की ओर से वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न स्कीमों के तहत जंगलों, नहरों, सड़कों, रेलवे लाइनों व ड्रेनों के साथ-साथ पौधरोपण किया जाना है। वर्ष 2025-26 के दौरान विभागीय पौधारोपण के अतिरिक्त जल शक्ति अभियान, पौधागिरी और निशुल्क पौधा वितरण में स्कूलों, पंचायतों तथा आम जनता को पौधे बांटे जाने है। पर्याप्त मात्रा में पौधे विभागीय नर्सरियों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पौधागिरी स्कीम के तहत जिले में स्थित कक्षा 6 से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 1,24,000 पौधे निशुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे। मंडल में कुल 89500 पौधे निशुल्क वितरित किए जाने का प्रावधान है। जिले में स्थित संस्थाओं व आम जनता को 2,19,000 पौधे निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा पर्यावरण आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों को मंत्री गंगवा द्वारा सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने 31 हजार रुपये, विधायक सावित्री जिंदल ने 21 हजार रुपये व विधायक रणधीर पनिहार ने 11 हजार रुपये की राशि बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप दी। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, शमशेर पंघाल, सरपंच मोनिका, सुरेश शर्मा, बसाऊ राम, रामचंद्र गंगवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें