फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षीय बच्ची को करंट लगाने के मामले में फोरेंसिक टीम पहुंची जांच के लिए

विज्ञापन
Forensic team reached for investigation in case of electrocution of 11-year-old girl - फोटो : Hisar
विज्ञापन
पास के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची को करंट लगाकर झुलसाने के मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इस दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अजय कुमार के साथ डीएसपी रोहताश सिहाग, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी देसराज व बिजली निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पास के एक गांव में बच्ची को करंट लगाकर झुलसाने के मामले में बच्ची की मां के बयान पर सगे भाई, दादा, चाचा-चाची व चचेरे भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास में धारा 147, 148, 307, 506 आईपीसी व 75 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची की मां के अनुसार करंट लगने से अंगुली व अंगूठे में गहरे जख्म हैं। उसके पति का निधन हो चुका है। आरोप है कि उसके ससुर ने तीन एकड़ जमीन में से आधा एकड़ जमीन ही उन्हें दी है। वह हक की जमीन के लिए संघर्षरत है। उसके ससुराल वाले कोई भी साजिश करते थे तो ये बच्ची उसे सारी बात बता दिया करती थी। आरोप है कि 10 दिन पहले उसे भी घर से निकाल दिया गया, जबकि बच्ची अपने दादा के यहां थी। इस घटना का पता उसे तब चला, जब बच्ची को उसके रिश्तेदार शहर के एक अस्पताल में छोड़ गए। बाद में हिसार में उसे उपचार के लिए दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें