फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मेहमानों के लिए 50 टीन देसी घी से बनेगा हलवा और कढ़ी-चूरमा, 110 हलवाई जुटे, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की कोठी के गृह प्रवेश कार्यक्रम आज

Wed, 11 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
आदमपुर में गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए खाना बनाने की तैयारी में जुटे लोग। 
विज्ञापन
आदमपुर, हिसार। पांच मंजिला कोठी का गृह प्रवेश और मेहमानों की खातिरदारी में देसी घी के पकवानों की शाही दावत। आदमपुर में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के गृह प्रवेश समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में हजारों मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। उनके स्वागत और खान-पान के लिए 110 से अधिक हलवाई और सहयोगी मंगलवार शाम से ही जुटे हैं। दावत में बिश्नोई संस्कृति का पारंपरिक जायका भी परोसा जाएगा।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने अपनी आढ़त की दुकान को पांच मंजिला कोठी में तब्दील कराया है। गृह प्रवेश के लिए उन्होंने अपनी पत्नी रेणुका और बेटे भव्य बिश्नोई के साथ जिलेभर के लोगों को न्योता दिया है। समारोह में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इसे देखते हुए भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई है।

20 मण हलवा और देसी घी के पकवान होंगे खास

मेहमानों के लिए करीब 20 मण हलवा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 50 टीन शुद्ध देसी घी मंगवाया गया है। बिश्नोई परंपरा के अनुसार कढ़ी-चूरमा भी परोसा जाएगा। इसके अलावा शाही पनीर, सरसों का साग और दाल मखनी मेहमानों की थाली का हिस्सा होंगे। मिठाई में देसी घी की गर्मागर्म जलेबी और लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पीले टेंट ने ताजा की हजकां की यादें

समारोह के लिए अनाज मंडी के शेड में पीले रंग का टेंट लगाया गया है। इसकी सजावट ने राजनीतिक गलियारों में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के दौर की यादें ताजा कर दी हैं। पीला रंग कभी पार्टी की प्रमुख पहचान हुआ करता था। टेंट देखकर पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह है। गृह प्रवेश पर धार्मिक बिश्नोई रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें